बाल भारती अकादमी कोविड -19 से मुकाबले के लिए लॉन्च कर रही है एक सोशल प्लेटफार्म
नई दिल्ली: बाल भारती अकादमी एक गैर सरकारी और गैर लाभकारी गैर सरकारी संगठन है, जो 1970 से लगातार भारत की जनता के लिए विकास , प्रशिक्षण, स्वास्थ्य , आजीविका , महिला सशक्तिकरण , कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचे के विकास जैसी अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों में लगी हुई है। बाल भारती अकादमी ने सरकारी मंत्रालयों / सार्वजनिक उपक्रमों, जैसे अल्पसंख्यक कार्य , आओसीएल, एचपीसीएल, बीएचईएल आदि के साथ कई प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है। साथ ही उद्योग निकायों जैसे सीआईआई और एसोचैम, कोहलर तथा एलएंडटी आदि कंपनियों के साथ भी विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया है। बाल भारती अकादमी का अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ काम करने का अनुभव भी काफी अच्छा और सफल साबित हुआ है। 11 मार्च, 2020 को जब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नोवेल कोरोना वायरस को एक सर्वव्यापी महामारी घोषित किया, तो दुनिया भर के देशों ने इससे निपटने के लिए , लोगों के जीवन को बचाने, संक्रमण का पता लगाने और इसे कम करने की तत्काल...